फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A hollow eagle tree standing near the 33 KV line in Barthi poses a threat.

Bilaspur News: बरठीं में 33 केवी लाइन के पास खड़ा खोखला चील का पेड़ बना खतरा

Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
A hollow eagle tree standing near the 33 KV line in Barthi poses a threat.
बरठीं में 33केवी लाइन के सामने खड़ा सूखा पेड़। संवाद
बड़ा हादसा होने की आशंका, विभागों की जिम्मेदारी पर उठे सवाल
विज्ञापन

लोगों ने की तुरंत कार्रवाई की मांग,वन,लोनिवि व बिजली बोर्ड करेंगे कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत बरठीं में 33 केवी लाइन के ठीक सामने खड़ा चील का पुराना व खोखला पेड़ किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बरठीं पंचायत के नवीन कुमार ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर एसडीएम झंडूता को लिखित शिकायत भेजी है। कहा कि पेड़ अंदर और बाहर से पूरी तरह खोखला हो चुका है और कभी भी सड़क पर गिर सकता है।


लोगों ने कहा कि यदि यह भारी-भरकम पेड़ सड़क पर गिरा तो बस, अन्य वाहन या किसी राहगीर की जान जा सकती है। हादसा होने की स्थिति में 33 केवी की तारें भी इसकी चपेट में आ सकती हैं, जिनसे लगभग 1100 यूनिट बिजली की सप्लाई हो रही है। प्रतिदिन हजारों वाहन, जिनमें लगभग 20 निजी स्कूल बसें शामिल हैं, इसी मार्ग से गुजरती हैं। कुछ किलोमीटर पहले ही पहाड़ी गिरने से निजी बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन किसी ने भी उससे सबक नहीं लिया। हैरानी यह है कि यह पेड़ लोक निर्माण विभाग के कार्यालय से 100 मीटर और विद्युत बोर्ड से लगभग 200–300 मीटर की दूरी पर है, फिर भी किसी को इसकी सटीक जानकारी नहीं है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हरबंस लाल शर्मा ने कहा कि पेड़ काटने के लिए वन विभाग की अनुमति अनिवार्य है, बोर्ड स्वयं पेड़ नहीं काट सकता। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें पेड़ हटाने का कोई अथॉरिटी लेटर प्राप्त नहीं हुआ है। लेटर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के रेंजर सुशील कुमार ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा। लोगों ने तीनों विभागों से समन्वय कर पेड़ को तुरंत हटाने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed