फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A high speed truck smashed three parked vehicles, a major accident averted

Bilaspur News: तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ाए तीन खड़े वाहनों के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

Wed, 28 May 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 28 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A high speed truck smashed three parked vehicles, a major accident averted
घुमारवीं के पट्टा गांव के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहन। संवाद
घुमारवीं में तड़के हुआ हादसा, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान
विज्ञापन

घुमारवीं से कांगड़ा की ओर जा रहे ट्रक पर चालक ने खो दिया था नियंत्रण

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर) शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत पट्टा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों से जा टकराया। जोरदार टक्कर से दो कारें और एक जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा इतना भयानक था कि एक कार के परखच्चे तक उड़ गए।
हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब अधिकांश लोग मॉर्निंग वॉक पर थे। इसी दौरान घुमारवीं से कांगड़ा की ओर जा रहे ट्रक चालक ने पट्टा गांव के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ा। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई राहगीर या वाहन नहीं था, वरना बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहन उनके अपने थे, जिन्हें वे रोजाना की तरह रात को घर के पास खड़ा करते हैं। सुबह जोरदार आवाज सुनकर जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हालत में हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही घुमारवीं पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि बाद में वाहन मालिकों और ट्रक चालक के बीच आपसी समझौता हो गया, जिस कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे व्यस्त मार्गों पर वाहन खड़ा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। साथ ही उन्होंने भारी वाहनों के चालकों को भी गति सीमा का पालन करने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

घुमारवीं के पट्टा गांव के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहन। संवाद

घुमारवीं के पट्टा गांव के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed