फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A grand event will be organized in Bilaspur on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev.

Bilaspur News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बिलासपुर में होगा भव्य आयोजन

Thu, 21 Nov 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
A grand event will be organized in Bilaspur on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev.
-संगत के लिए अटूट लंगर की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

-तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सुलतान सिंह करेंगे प्रवचन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बिलासपुर में भव्य होगा। यह आयोजन 24 नवंबर को तख्त श्री केशगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब की देखरेख में श्रद्धा और उत्साह के होगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार धार्मिक आयोजनों की शुरुआत 22 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होगी। इसका भोग 24 नवंबर को सुबह 9 बजे होगा। इस अवसर पर गुरुवाणी, कीर्तन, प्रवचन और धार्मिक शबद का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक नगर कीर्तन (शोभायात्रा) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सुलतान सिंह और हेड ग्रंथी ज्ञानी जागिंदर सिंह प्रवचनों से संगत को प्रेरित करेंगे। हजूरी रागी जत्था और ढाडी जत्था गुरुवाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बैंड प्रदर्शन और आतिशबाजी भी विशेष आकर्षण होगी। संगत के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार इस पवित्र अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अंतरिम कमेटी और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल (हि.प्र.) के प्रधान सरदार दलजीत सिंह भिंडर भी मौजूद रहेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पावन पर्व पर उपस्थित होकर गुरु नानक देव जी के जीवन और उपदेशों से प्रेरणा लें और अपने जीवन को धर्ममय और सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed