फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A fire broke out in a Namkeen factory in Chakrana due to a short circuit

Bilaspur News: चकराणा में शॉर्ट सर्किट से नमकीन फैक्ट्री में लगी आग

Sat, 03 May 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 03 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a Namkeen factory in Chakrana due to a short circuit
चकराणा गांव में फैक्ट्री में आग लगने से जला सामान। संवाद
- दो लाख से ज्यादा का नुकसान, हादसे के समय फैक्ट्री में नहीं था कोई
विज्ञापन

-फैक्ट्री के अंदर रखा नमकीन, सेपु बड़ियां, बदाना व अन्य सामान जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत चकराणा गांव में सेपु बड़ी, नमकीन, बदाना बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। हादसे में करीब दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री के भीतर रखा नमकीन, सेपु बड़ियां, बदाना व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। उस समय फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था। पंचायत उप प्रधान अजय शर्मा ने बताया कि चकराणा गांव के देशराज ने अपने घर के पास ही यह फैक्ट्री स्थापित की थी, जहां सेपु बड़ियां, नमकीन, बदाना और अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। उप प्रधान ने कहा कि फैक्ट्री मालिक देशराज इन दिनों बीमार चल रहे हैं और शिमला में उपचाराधीन हैं, जबकि उनका बेटा किसी कार्य से घुमारवीं गया हुआ था। इस दौरान फैक्ट्री में ताला लगा हुआ था। दोपहर करीब 1 बजे जब कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे, तो उन्होंने फैक्ट्री से घना धुआं निकलते देखा। धुआं देखकर लोगों ने तुरंत आसपड़ोस को सूचित किया और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री का ताला खुलवाया और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक फैक्ट्री के भीतर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग से इमारती लकड़ी भी जलकर राख हो गई। उप प्रधान अजय शर्मा ने बताया कि इस घटना में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed