फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A conspiracy is being hatched at the behest of foreign powers to destroy the young generation.

Bilaspur News: विदेशी ताकतों के इशारों पर युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का रचा जा रहा षड़यंत्र

Fri, 02 Feb 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
A conspiracy is being hatched at the behest of foreign powers to destroy the young generation.
महेंद्र धर्माणी बोले, घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा के तहत शिक्षण संस्थान में 10 फरवरी से चलेगा बच्चों का सर्वेक्षण अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत दाबला में घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा कार्यक्रम में संस्कार संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि आज विदेशी ताकतों के इशारों पर हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का षड़यंत्र जो रचा जा रहा है। उसको बेनकाव करने की जिमेदारी आज हर नागरिक की है। ताकि हमारी युवा पीढ़ी और बच्चे सुरक्षित रहे सकें और देश के निर्माण में अपना योगदान कर सकें।
उन्होंने कहा कि संस्था 10 फरवरी से घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा के तहत शिक्षण संस्थान में बच्चों का सर्वेक्षण करवाएगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को इस अभियान के साथ जुड़ने, अपने आपको नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। दिसंबर और जनवरी में घुमारवीं विकास खंड की 40 पंचायतों में संपर्क अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर छोटी-छोटी बैठकों से इस अभियान की शुरुआत की थी जो निरंतर चल रही है। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि संस्कार सोसाइटी घुमारवीं उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच में जागरूकता करने के लिए 50 हजार फॉर्म के माध्यम से अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

कहा कि संस्था के लोग इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों ने जाकर अध्यापकों के माध्यम से छात्रों को जोड़ने का काम करेंगे। इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी, ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपने आपको नशे से दूर रखकर अपने आसपास फैली इस बुराई को खत्म करने में सहयोग कर सके। इस मौके पर बीडीसी सदस्य रवि कौशल, पूर्व प्रधान चिंतराम लखनपाल, देव दत्त शर्मा, राजेश ठाकुर, दिला राम, वार्ड सदस्य अनिशा, कैप्टन हंसराज, प्रेम लाल, राजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed