फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A confluence of culture, nature, health, and sports to be held in Ghumarwin on October 2 and 3.

Bilaspur News: घुमारवीं में 2, 3 अक्तूबर को होगा संस्कृति, प्रकृति, स्वास्थ्य, खेल का संगम

Wed, 30 Sep 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A confluence of culture, nature, health, and sports to be held in Ghumarwin on October 2 and 3.
दो और तीन अक्तूबर को होगा जिला स्तरीय आयोजन, रोजगार मेला भी लगेगा
विज्ञापन

मैराथन, योग, खेल और मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन भी होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला स्तरीय सीर उत्सव इस वर्ष दो और तीन अक्तूबर को आयोजित होगा। उत्सव को इस बार संस्कृति, प्रकृति, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए व्यापक स्वरूप दिया गया है। स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस उत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। साथ ही, सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
सीर उत्सव में इस वर्ष रोजगार मेले को भी शामिल किया गया है। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ कॅरिअर के नए विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। नशे के खिलाफ जागरूकता को भी उत्सव की प्रमुख गतिविधियों में शामिल किया गया है। युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के लिए मैराथन और योग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के दौरान मेगा हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। इसमें लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निशुल्क सेवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध होगा। ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को रक्तदान और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीर उत्सव में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित होंगी। महिला और युवक मंडलों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनके माध्यम से युवाओं और महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। खेल गतिविधियों के जरिये युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा देने का संदेश दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि सीर उत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने लोगों से उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed