{"_id":"693c141792f66b24fc05425d","slug":"a-car-fell-into-a-deep-ditch-near-bhallu-bridge-the-driver-narrowly-escaped-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-150090-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भल्लू पुल के पास कार गहरी खाई में गिरी, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भल्लू पुल के पास कार गहरी खाई में गिरी, चालक बाल-बाल बचा
Fri, 12 Dec 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
भल्लू के पास खाई में गिरी कार। स्रोत: जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। बरठीं के समीप भल्लू पुल के पास वीरवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में राहत की बात यह रही कि कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भडोलिया कल्लर से बरठीं की ओर जा रही कार पुल से लगभग 50 मीटर पहले अनियंत्रित हो गई और पुलिया के ऊपर से नीचे गहरी खाई में गिर गई। चालक अपनी बहन को लेने जा रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी और कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय निवासी कुलवंत सिंह पटियाल ने बताया कि घटना रात के समय हुई। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील की है कि सड़क के किनारों को जल्द सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। यह हादसा एक बार फिर इस सड़क पर सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को रेखांकित करता है।