{"_id":"68c40fb5b000b1eea00f7211","slug":"a-balanced-diet-during-pregnancy-and-breastfeeding-is-essential-for-both-mother-and-baby-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-144174-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गर्भावस्था-स्तनपान के दौरान संतुलित आहार मां और शिशु दोनों के लिए जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गर्भावस्था-स्तनपान के दौरान संतुलित आहार मां और शिशु दोनों के लिए जरूरी
Fri, 12 Sep 2025 05:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक व प्रशिक्षु। स्रोत:
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर एम्स बिलासपुर में मातृ पोषण और स्वास्थ्य पर कार्यशाला
गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं को संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव के दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 के मौके पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभाग की ओर से मातृ पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर इंटरएक्टिव सामुदायिक कार्यशाला हुई। लेक्चर थिएटर-1 में हुई इस कार्यशाला में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के डॉ. चंद्रदीप शर्मा ने कहा कि गर्भावस्था व स्तनपान के दौरान संतुलित आहार जरूरी है। वहीं,जनरल मेडिसिन के डॉ. तरुण शर्मा ने विशेष परिस्थितियों में आहार संशोधन पर जानकारी दी। विशेषज्ञ भारती सिंह ने आहार नियोजन, खाद्य मिथक और वर्जनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। एमबीबीएस 2022 बैच के छात्रों ने मातृ पोषण पर रोल-प्ले कर संतुलित आहार का महत्व अच्छे अंदाज में समझाया। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक हेमलता शर्मा ने माताओं के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। कार्यक्रम में समुदाय की उत्साही भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन और प्रभावशाली बन गया। एम्स के कुलपति डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल मातृ स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करने की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 की थीम मातृ स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम में एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. डीएन शर्मा और डीन अकादमिक डॉ. रूपाली पारलेकर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समन्वयन डॉ. मीनल एम ठकरे और डॉ. निकिता शर्मा ने टीम के साथ किया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, प्रजनन आयु की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।