{"_id":"69132374ea8e50824e010365","slug":"a-68-meter-long-bridge-will-be-built-over-the-seer-khad-in-bari-majhedwan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148168-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाड़ी मझेड़वां में सीर खड्ड पर बनेगा 68 मीटर लंबा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाड़ी मझेड़वां में सीर खड्ड पर बनेगा 68 मीटर लंबा पुल
Tue, 11 Nov 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
3.50 करोड़ की राशि स्वीकृत, लोक निर्माण विभाग ने पूरी की टेंडर प्रक्रिया
बाड़ी मझेड़वां, पनौल, अमरपुर पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा
पुल बनने के बाद इस मार्ग से जा सकेंगे कार, जीप और अन्य हल्के वाहन
लोगों को वर्तमान में अपनी जमीनों तक पहुंचने के लिए करना पड़ता है सात किमी. सफर
संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में विकास का एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वां में सीर खड्ड पर 68 मीटर लंबा पुल बनेगा। पुल से अब बाड़ी मझेड़वां, पनौल और अमरपुर पंचायतों के हजारों लोगों को बड़ी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। पुल के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग जल्द निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है।
यह पुल बाड़ी मझेड़वां को सीधे ग्राम पंचायत पनौल के डाहड़-जम्मन सड़क मार्ग से जोड़ेगा। पुल बनने के बाद इस मार्ग से कार, जीप जैसे हल्के वाहन आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इससे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा। किसानों के लिए यह पुल किसी वरदान से कम नहीं होगा। बाड़ी मझेड़वां के कई किसानों की आधी से अधिक जमीन पनौल क्षेत्र में है, जबकि पनौल और अमरपुर पंचायतों के लोगों की जमीनें बाड़ी मझेड़वां में स्थित हैं। अब तक सीर खड्ड पर पुल न होने से किसानों को अपनी ही जमीनों तक पहुंचने के लिए 6 से 7 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकट हो जाती थी। पिछले कई वर्ष से ग्रामीण लगातार इस क्षेत्र में पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रयासों से अब यह सपना साकार होने जा रहा है। यह पुल तीनों पंचायतों बाड़ी मझेड़वां, पनौल और अमरपुर के हजारों निवासियों के लिए वरदान साबित होगा। इससे न केवल समय और खर्च की बचत होगी, बल्कि खेतीबाड़ी, व्यापार और सामाजिक रिश्तों में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।
कोट
बाड़ी मझेड़वां और पनौल के बीच सीर खड्ड पर पुल निर्माण की स्वीकृति क्षेत्र की जनता को समर्पित है। ग्रामीण लंबे समय से इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब पुल बनने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और तीनों पंचायतों के बीच आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र में सड़क और पुलों के निर्माण पर सरकार प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण इलाकों को बेहतर संपर्क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रदेश सरकार
संवाद