फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गोविंद राधे-राधे... पर झूम उठे श्रद्धालु

गोविंद राधे-राधे... पर झूम उठे श्रद्धालु

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के लुहणू मैदान आर्ट आफ लिविंग के शिविर के दौरान आयोजित सत्संग में श्रद्धालु मस्ती में झूम उठे। बंगलूरू से आए सुमेरू प्रोजेक्ट में कार्यरत इंजीनियर सचिन शर्मा ने बेहतरीन भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति माय बना दिया। उन्होंने गोविंद राधे राधे... गया तो समस्त श्रद्धालु झूमने लगे।
विज्ञापन

इसके अलावा तेजिंद्र पाल, शीला शर्मा, सुमन डोगरा, ज्योति काठ ने सचिन का साथ दिया। आर्ट आफ लिविंग की प्रशिक्षिका सुषमा शर्मा ने जब सत नाम सतनाम सतनाम जी... गाया तो श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। आर्ट आफ लिविंग के बिलासपुर जिला कोआर्डिनेटर डा. प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर में अप्रैल माह के दौरान होने वाले डीएसएन दिव्य समाज निर्माण कोर्स की जानकारी दी। इसमें वही भाग ले सकते हैं जिन्होंने आर्ट आफ लिविंग का बेसिक कोर्स कर रखा हो।
विज्ञापन

दिव्य सत्संग के आयोजन से पहले त्रयंबंकम होम का आयोजन हुआ। इसमें लगभग दो सौ लोगों ने महा मृत्युंजय मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालीं। प्रशिक्षिका सुषमा ने बताया कि यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। इसके साथ होम करने से स्वास्थ्य, धन, सुख और प्रसिद्धि की प्राप्ति होती है। बुरे प्रभावों और आकस्मिक मृत्यु से भी इसका उच्चारण छुटकारा दिलाता है। उन्होंने बताया कि श्री श्री रविशंकर जी ने मां दुर्गा की आराधना करने की बात भी कही है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सर्वमंगल्य मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके का पाठ भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed