फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रसोई गैस नहीं मिलने पर उखड़े ग्रामीण

रसोई गैस नहीं मिलने पर उखड़े ग्रामीण

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। तकरीबन दो महीने से घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई नहीं होने से उपभोक्ता उखड़े हुए हैं। जिला की हिम्मर पंचायत के ग्रामीणों ने गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ हल्ला बोलते हुए आज खाली सिलेंडर लेकर दावा बोल दिया। गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होेंने जल्द से जल्द रसोई गैस की सप्लाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीने से उन्हें रसोई गैस की सप्लाई नहीं हुई है। इस वजह से उनका भोजन पकाना मुश्किल हो गया है। इलाके के नरेंद्र शर्मा, शालीराम शर्मा, जोगिन्द्र सिंह, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, अमरनाथ शर्मा, सोहन लाल, बालक राम, बलीराम, रचना देवी, कमला शर्मा, निर्मला देवी, देव राज शर्मा, दीना नाथ, राज कुमार, रमेश चन्द, कर्नल नंद लाल शर्मा, संजय कुमार, गोवर्धन दास, रामानंद शारदा, कुलदीप, चुनी लाल, अमीं चंद, शिव नाथ सहित अन्यों ने बताया कि हिम्मर गांव में गैस की सप्लाई करीब दो महीने से नहीं हुई है। इस वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक जब वह गैस के लिए एजेंसी पहुंचते हैं तो एक ही जवाब मिलता है कि जल्द ही सप्लाई आ जाएगी। हर महीने की दो तारीख को यहां गैस की सप्लाई आती है, लेकिन उपभोक्ताओं तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहे। लोग गैस के सिलेंडरों को सड़क के किनारे हर दिन रखकर तथा उनको घर पर खाली ले जाकर तंग आ गए हैं। उन्हाेंने यह भी बताया कि जब हम घुमारवीं में कार्यालय से संपर्क करते हैं तो एक ही जवाब आता है कि एक दो दिन में गैस मिल जाएगी। पिछले दो महीने से एजेंसी संचालकों के एक-दो दिन नहीं हुए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गैस की सप्लाई नहीं मिली तो वह अपना आंदोलन और तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। घुमारवीं में गैस एजेंसी प्रभारी कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि एक दो दिन में हिम्मर के लिए गैस की सप्लाई दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed