फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ऊना में छाए बिलासपुर के मुक्केबाज

ऊना में छाए बिलासपुर के मुक्केबाज

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर के खिलाड़ियों ने हाल ही में ऊना जिला में संपन्न हुई राज्य स्तरीय पाईका खेलकूद प्रतियोगिता में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते हैं। जीत हासिल करने के बाद लौटे सभी खिलाड़ियों विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ था। बिलासपुर की जूडो की टीम ने पहली बार राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें इस स्कूल की चार छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। भारती ठाकुर ने 40 किलोग्राम की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। वंदना शर्मा ने 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। पूजा ठाकुर ने 57 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार लड़कों के वर्ग में 66 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में अजय ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। दूसरी ओर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत स्कूल की छात्रा आयूषी ठाकुर ने 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। स्कूल के डीपीई कपिल देव ठाकुर ने इस जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अमरजीत ठाकुर ने प्रार्थना सभा में पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उपस्थित प्रबंधन समिति के प्रधान नागेंद्र चंदेल, एवं अन्य अध्यापकों ने भी बच्चों को इस जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed