{"_id":"135-31273","slug":"Bilaspur-31273-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन
Bilaspur
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नयनादेवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात प्रसिद्ध शक्ति श्री नयनादेवी में अश्विन नवरात्र मेलों के दौरान अब तक करीब 2 लाख श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं। अष्टमी के चलते नयनादेवी में श्रद्धालु की आमद में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 22 अक्तूबर सोमवार को श्रद्धालु अष्टमी पूजन करेेंगे।
नयनादेवी नवरात्र मेलों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु नयनादेवी पहुंच रहे हैं। 20 अक्तूबर को मंदिर न्यास को चढ़ावे में 10 लाख 47 हजार, 499 रुपए नकद, 189 ग्राम 900 मिलीग्राम सोना, 2 किलोग्राम 695 मिलीग्राम चांदी प्राप्त हुआ है। वहीं, मंदिर न्यास की ओर से अष्टमी के दृष्टिगत व्यापक व्यावस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर का लंगर चौबीस घंटों खुला रखा गया है। इसके अलावा चिकित्सा सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
सह मेला अधिकारी एंव मंदिर अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि नयनादेवी में अष्टमी के चलते श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
मेला अधिकारी अनीता शर्मा ने कहा कि नयनादेवी में सुख शांति से मेला चल रहा है। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास की ओर से बेहतर प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु कतार में मां के दर्शन कर रहे हैं। मां की प्राचीन गुफा में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। प्राचीन गुफा में भी सुविधाएं पूर्णतया सुचारु हैं।