{"_id":"135-31271","slug":"Bilaspur-31271-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की हालत चोर मचाए शोर जैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की हालत चोर मचाए शोर जैसी
Bilaspur
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस, विशेष रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरभद्र सिंह की हालत चोर मचाए शोर जैसी है। यूपीए सरकार में हुए अन्य घोटालों की तरह उनके कार्यकाल में इस्पात मंत्रालय भी घोटाले से अछूता नहीं रहा। 64 करोड़ रुपये के बोफोर्स घोटाले ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था। अब तो घोटालों की कोई सीमा ही नहीं है। पांच लाख करोड़ रुपये के घोटाले सामने आने के बाद भी कांग्रेस भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार देने का वादा करके हंसी का पात्र बन रही है।
रविवार को घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के समर्थन में दधोल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र भाजपा के पिछले उस घोषणा पत्र की नकल है, जिसमें किए गए सभी वादों को सरकार पूरा कर चुकी है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस नेतृत्वविहीन व दिशाविहीन होने के साथ ही अपनी सोचने की शक्ति भी खो चुकी है। वीरभद्र सिंह के साथ ही आनंद शर्मा को भी लपेटते हुए उन्हाेंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का आम आदमी से कोई वास्ता नहीं है। वह प्रदेश में एफडीआई लागू करने की वकालत करके जनविरोधी होने का प्रमाण दे रहे हैं।
कार्यकर्ताआें के उत्साह को देखते हुए धूमल ने राजेंद्र गर्ग को 4 नवंबर के बाद विधायक संबोधित करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होगी और घुमारवीं में भी भाजपा का ही विधायक होगा। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका ध्येय है। इस अवसर पर विस उपाध्यक्ष रिखीराम कौंडल, घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण सिंह ठाकुर व महासचिव जोरावर सिंह के साथ ही राय सिंह, राम सिंह, राम प्रकाश पटियाल, मोहर सिंह ठाकुर, जगरनाथ शर्मा, उषा ठाकुर, नवीन शर्मा, नवीन, विकास राव, अमरनाथ जरोड़ा, अनिशा, मेहर सिंह, मोहर सिंह, ब्रह्मदास, मनसाराम, राजेंद्र, पंकज, कुलदीप लखनपाल, शीतल भारद्वाज, गंगा देई व इंदू शर्मा आदि मौजूद थे।