{"_id":"5ca4f94cbdec221462309734","slug":"91554315596-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पद्धति पर भते न मिलने से पेंशनर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पद्धति पर भते न मिलने से पेंशनर भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की कलोल इकाई का वार्षिक समारोह शिव मंदिर भड़ोलीकला के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कलोल इकाई के प्रधान विजय राम शर्मा ने की। जबकि मुख्यातिथि के रूप में संगठन के जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने शिरकत की।
मुख्यातिथि की ओर से ज्योति प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम की शुरूआत की गई। दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इकाई सचिव नसीब सिंह वालिया ने सभी का स्वागत करते हुए इकाई की गतिविधियों और लेखा जोखा बैठक में पेश किया।
पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चिंतन करते हुए मुख्य वक्ताओं बीरबल धीमान, प्रेमलाल, वीना, लेखराम कौंडल, जसवंत सिंह चंदेल, भाग सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, गुरदास सुमन, धर्म सिंह आदि ने कहा कि किसी भी सरकार ने पेंशनरों की मुख्य मांग 65-70-75 वर्ष की आयु पूरी करने पर पेंशनरों को दिए गए क्रमश: 5-10-15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को पंजाब पद्धति पर अतिरिक्त पेंशन बनाए जाने के बारे में सकारात्मक रुख नहीं अपनाया जिससे पेंशनरों में भारी रोष है और यह रोष सरकार पर भारी पड़ सकता है। इसी प्रकार पेंशनरों के चिरकाल से लंबित लाखों रुपये के बिलों के भुगतान हेतु बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
संगठन के जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसवंत चंदेल ने संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर बल देते हुए सदस्य संख्या बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदेश के अतिरिक्त महासचिव हुकम सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कारगुजारी पर प्रकाश डालते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश कार्यकारिणी पेंशनरों की सभी मुख्य मांगों को मनवाने में समर्थ है और कृत संकल्प है।
इस मौके पर जगदीश चंदेल, सुखराम, भगत राम, पुष्पा, देवराज शर्मा, अनंत राम, जगरनाथ, बली राम, शिव राम, रामानंद, जय सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।