फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर शहर में डेढ़ सप्ताह से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान

बिलासपुर शहर में डेढ़ सप्ताह से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान

Tue, 12 Mar 2019 10:35 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर शहर में डेढ़ सप्ताह से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान
गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबीं बाबा घाट की सीढ़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में पिछले 15 दिनों से लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को दुविधा उत्पन्न हो गई है कि वह अपनी समस्या का समाधान कैसे करवाए और पानी की किल्लत को कैसे दूर करे।
शहर के मुख्य मार्केट, रौड़ा सेक्टर सहित अन्य सेक्टरों में पीने के पानी की किल्लत शुरू हुई है। अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मार्केट में रहने वाली मीना ठाकुर का कहना है कि उनके यहां पानी नहीं रहा है। समस्या को लेकर आईपीएच अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। पानी न आने से परेशानी बढ़ गई है। रौड़ा सेक्टर के रहने वाले अजय, नवल, अरुण, कमल का कहना है कि पिछले डेढ़ सप्ताह से पीने के लिए पानी नहीं आ रहा है। घर में जो पानी स्टोर करके रखा हुआ था। वह भी खत्म होने हो गया है। अधिकारियों को भी अवगत करवाया लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि अभी तो गर्मियों का मौसम आना शुरू हुआ है। अगर उससे पहले ही पानी की दिक्कत आना शुरू हो गई तो गर्मियों में और परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आईपीएच अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि ऐसी कोई दिक्कत उनके ध्यान में नहीं है। अगर है तो कर्मचारियों को भेजकर समाधान करवा दिया जाएगा। आईपीएच विभाग पानी की परेशानी का समाधान करवाने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
कोलडैम योजना शुरू होने के लिए करना पड़ेगा और इंतजार
60 करोड़ रुपये की योजना से बनी कोलडैम योजना भी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इस योजना के शुरू होने से जहां बिलासपुर, घुमारवीं, श्रीनयना देवी के गांवों को लाभ मिलना था। गर्मियों के समय में पैदा होने वाली पेयजल किल्लत से भी लोगों को लाभ मिलना था लेकिन अब आचार संहिता लग जाने से इस योजना का उद्घाटन अब मई के बाद ही होगा। ऐसे में तब तक लोगों को पेयजल समस्या से परेशान होना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed