{"_id":"5c226e06bdec2256f65202e8","slug":"91545760262-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट बांट कर नहीं होता क्षेत्र का विकास:रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट बांट कर नहीं होता क्षेत्र का विकास:रामलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कांग्रेस के महासचिव एवं श्रीनयना देवी के विधायक राम लाल ठाकुर ने सांसद अनुराग ठाकुर पर जम कर हमला बोला। कहा कि लोकसभा चुनाव पास आते ही अब अनुराग ठाकुर को बिलासपुर की याद आती है। कहा कि अनुराग ठाकुर बताएं कि आज तक उन्होंने बिलासपुर के लिए क्या किया? अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया था। अनुराग ने कोर्ट में झूठी जानकारी दी थी। बाद में उन्हें हल्फनामा देकर कोर्ट से माफी मांगनी पड़ी थी। ऐसे में साफ है कि जो लोग कोर्ट में झूठ बोल सकते हैं वह लोगों के साथ क्या करेंगे?
उन्होंने कहाकि अब अनुराग अपने फोटो लगी क्रिकेट कीट बाट रहे हैं लेकिन सांसद को समझाना चाहिए कि कीट बांट कर कुछ नहीं होने वाला, लोगों के काम करना जरूरी है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल आरएसएस का अड्डा बनते जा रहे हैं क्योंकि भाजपा पदाधिकारी सभी नियमों को तोड़ कर स्कूलों में मुख्यातिथि बन कर पहुंच रहे हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि अनुराग अपना वजूद खोता देख कर हड़बड़ा गए हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक बार यहां तक कह दिया था कि एम्स लाने और ले जाने में नड्डा का कोई हाथ नहीं है। जबकि वास्तविकता तो यह है कि एम्स तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की देन है। जबकि बिलासपुर में एम्स बनाने के लिए कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने जमीन दी है। वहीं उन्होंने सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह और उनके पिता पूर्व सीएम तो एम्स को हमीरपुर ले जाना चाहते थे। वहीं उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने शिलान्यास के दौरान चार साल में एम्स का निर्माण पूरा होने की बात कही लेकिन अभी तक 19 करोड़ खर्च कर मात्र कंटीली तारें ही लगाई जा सकी हैं।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला कि सरकार चार्जशीट से पता नहीं क्यों डरी है। अगर भाजपा के पास उनकी चार साल की चार्जशीट है तो वह शौक से कार्रवाई कर सकती है लेकिन कांग्रेस भाजपा के खिलाफ चार्जशीट पेश करने जा रही है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस में महासचिव संदीप सांख्यान भी विशेष रूप से मौजूद रहे।