{"_id":"5bfadd02bdec22414f57802e","slug":"91543167234-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर से कैंचीमोड़ तक हाईवे पर मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर से कैंचीमोड़ तक हाईवे पर मरम्मत कार्य शुरू
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
road block
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के अंतर्गत कीरतपुर से कैंचीमोड़ तक के हाईवे पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। करीब 13 किलोमीटर लंबे इस हाईवे की हालत खस्ता हो गई थी। सड़क की खस्ताहालत व दुर्दशा के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब मरम्मत कार्य शुरू होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
काबिलेगौर है कि उक्त नेशनल हाईवे से लोगों व वाहन चालकों को रोजाना आ रही परेशानी को ‘अमर उजाला’ ने कई बार समाचार प्रकाशित करके प्रमुखता से उठाया है जिस पर संज्ञान लेते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने एकदम से 13 किलोमीटर के खराब सड़क के हिस्से की मरम्मत किए जाने के लिए 4 करोड़ 71 लाख बजट आवंटित करके टेंडर के माध्यम से निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
बता दें कि उक्त नेशनल हाईवे के हिस्से की सड़क की मरम्मत कार्य के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से करीब पौने पांच करोड़ रुपये की धनराशि का बजट मंजूर किया गया है। दुर्दशा की शिकार हुई इस सड़क का कार्य शुरू होने से अब अरसे से परेशानी झेल रहे वाहन चालकों व सड़क किनारे बसे लोगों व स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला में कार्यरत एसई सरदार गुरसेवक सिंह सांघा ने बताया है कि करीब पौने पांच करोड़ के बजट से कीरतपुर से कैंचीमोड़ तक 13 किलोमीटर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। तीन सप्ताह के भीतर कार्य पूरा कर दिया जाएगा।