{"_id":"5b76e82442c7924646253fd8","slug":"91534519332-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के हवलदार को राष्ट्रपति मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस के हवलदार को राष्ट्रपति मेडल
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नयना देवी(बिलासपुर)। पंजाब पुलिस के हवलदार दीप कुमार को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। दीप कुमार वर्तमान में श्रीनयना देवी में वायरलेस स्टेशन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सम्मानित होने के बाद शुक्रवार को नयना देवी में अपने कार्यालय पहुंचे तो सभी साथियों तथा कर्मचारियों ने दीप कुमार का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित करने पर बधाई दी।
इस मौके पर दीप कुमार ने बताया कि वो नयना देवी में कई वर्षों से पंजाब पुलिस वायरलेस में कार्यरत हैं तथा ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निर्वहन करते आ रहे हैं। इसके चलते विभाग ने उन्हें राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए चुना। उन्होंने अपने सभी अधिकारियों का इस सम्मान के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी प्रकार से ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।