{"_id":"5b6b024d4f1c1b54208b7a1b","slug":"91533739597-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरठीं स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरठीं स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में जोनस्तरीय तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर सिंह ठाकुर ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 292 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे।
मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा है कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलें जीवन में अनुशासन में रहने तथा जीवन में उच्च आदर्श की प्राप्ति तथा निर्वहन के लिए प्रेरित करती हैं। खेलें न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाने के लिए पर्याप्त हैं, बल्कि सहयोग से रहने तथा जीवन में एक-दूसरे का सहारा बनते हुए जीवन के उच्च आदर्श को प्राप्त करने को प्रेरित करती हैं। जीवन में हार व जीत तो चलती रहेगी, लेकिन हार के बाद उठाने व फिर जीत हासिल करने का मजा ही कुछ और है जोकि किसी भी सफल जीवन का सार भी है। बच्चों से साफ -सफाई रखने तथा अपने आसपास के परिवेश को रहने योग्य बनाने की बात भी कही।
इस मौके पर बरठीं जोन के 15 स्कूलों के करीब 292 खिलाड़ी छात्रों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए खेलों को खेल की भावना से खेलने का प्रण लिया। पाठशाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुन्हाणी सुखदेव ठाकुर व प्रधानाचार्य कपाहड़ा संतोष धर्माणी, एसएमसी प्रधान मुख्त्यार सिंह पटियाल, खेल प्रभारी जगदेव मेहता, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश कुमार सहोड़, लेखराम धीमान, पंचायत प्रधान बलोह परमजीत धीमान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा एवं छत पंचायत प्रधान ऊषा ठाकुर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष झंडूता मंगल ठाकुर, बीडीसी सदस्य कमला देवी, पूर्व प्रधान नंद लाल, प्रधान बडग़ांव नेहा चंदेल, बरठीं पंचायत उपप्रधान राकेश मेहता, राजकुमार कौशल, सेवानिवृत्त अध्यापक बसंत राम शर्मा, वासुदेव गौतम, जितेंद्र गौतम, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, बंटी, प्रिंस सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।
----------