{"_id":"5b4377104f1c1bb2288b57b1","slug":"91531148048-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार शुरू करने को मिलेगा 30 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार शुरू करने को मिलेगा 30 फीसदी अनुदान
Updated Mon, 09 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वरोजगार शुरू करने को मिलेगा 30 फीसदी अनुदान
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की है प्रारंभ
राज्य के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा होंगे लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रारंभ की है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत राज्य के 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये की इनपुट पर मशीनरी खरीदने के लिए 25 प्रतिशत पुरुषों के लिए और महिला उद्यमियों के लिए 30 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान है। ऋण के ब्याज पर 5 प्रतिशत तक का अनुदान 3 वर्ष तक दिया जाएगा। इस योजना के तहत रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जिन्हें अपनी योग्यता व रुचि के अनुसार रोजगार नहीं मिल पाता या कई बार संभावना ही नहीं होती, वह अपना ध्यान स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।
योजना के तहत वही व्यक्ति आर्थिक सहायता लेने के लिए पात्र होंगे जिन्होंने राज्य व केंद्र सरकार की किसी भी योजना में आर्थिक सहायता अनुदान प्राप्त नहीं किया है। इस योजना के तहत अगर कोई भी व्यक्ति अपना उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन खरीदना चाहे तो 6 प्रतिशत की जगह 3 प्रतिशत स्टॉप ड्यूटी देनी होगी।
विज्ञापन
------------------------
....नीटू सिंह।