{"_id":"5b43770f4f1c1b86468b565d","slug":"91531148047-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई प्रदूषण नियंत्रण केंद्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई प्रदूषण नियंत्रण केंद्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Mon, 09 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईटीआई प्रदूषण नियंत्रण केंद्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
बुजुर्गों की सुविधा के लिए आधार कैंप भी आयोजित किए जाएंगे
बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के लिए सेवानिवृत्त
कर्मचारी दे सकते हैं सेवाएं: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया की ओर से प्रशासन में दक्षता कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा पर चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न विषयों में निपुण सेवानिवृत्त एवं अन्य शिक्षित लोग समय निकालकर अपने समीप के स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में 28 पंचायतों से 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 450 बुजुर्गों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन मामलों में से 401 मामले फीड किए जा चुके हैं। जबकि शेष की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने की प्रक्रिया की जा रही है। बुजुर्गों की सुविधा के लिए उनके क्षेत्र में आधार कैंप भी आयोजित किए जाएंगे तथा 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को उपायुक्त कार्यालय में स्थापित सिंगल विंडों में भी आधार कार्ड बनाने के लिए प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि आईटीआई स्थित प्रदूषण नियंत्रण केंद्र में पारदर्शिता लाने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। राजस्व कार्यों को निपटाने के लिए एप बनाई जा रही है ताकि राजस्व कार्यों में सरलता लाई जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला में बनाए जा रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की भूमि की निशानदेही, जलमग्न मंदिरों के स्थानांतरण, शहीद स्मारक निर्माण, गांव की विशेष विशिष्टता, आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर, भूमि बैंक इत्यादि विषयों पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गई।
--------------------------
.....नीटू सिंह।