{"_id":"5ac927874f1c1bd7618b61aa","slug":"91523132295-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे स्कूलों की छुट्टी का समय बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे स्कूलों की छुट्टी का समय बदलेगा
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/खजुरिया(रामपुर)। हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए स्कूलों की छुट्टी का समय बदला जाएगा। ये निर्णय शनिवार को एसडीएम ने एक बैठक में लिया।
कोतवाली व खजुरिया थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी दुर्गा शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लेखपाल, ग्राम प्रधान, स्कूल प्रबंधकों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में किसान अपने खेतों में नरई जलाने से पहले चारों तरफ पांच फिट खेत की जुताई कर लें, ताकि आग फैलकर दूसरे खेतों व फसल में न जाए। सीओ सलोनी अग्रवाल व जिला अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार एस ने भी सभी को आग से बचाव के तौर तरीके बताए। बिजली विभाग के जेई ओमकार सिंह को बिजली के ढीले तार कसने के निर्देश दिए।
हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए केमरी तिराहे से अहरो तिराहे तक तथा माठखेड़ा रोड पर डिवाइडर लगाने का निर्णय हुआ। डिवाइडर बनवाने में स्कूल प्रबंधकों व ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की गई। दि न्यू अर्बन कोआपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक पारुल अग्रवाल ने दस, खोंदलपुर के प्रधानपति बाबा प्रीतम सिंह व हामिदनगर के प्रधान पति दलजीत सिंह ने तीन तीन डिवाइडर देने की बात कही। तय हुआ कि स्कूलों की छुट्टी के समय में परिवर्तन किया जाएगा, ताकि हाईवे पर एक साथ स्कूली वाहनों का दबाव न बढ़ सके। सिनेमा रोड व पुरानी तहसील रोड पर स्कूली बसों को प्रतिबंधित कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत, महेंद्र सिंह, ललित कुमार, विकास बाबू, प्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, पारुल अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, कुंबरपाल पाली, गुरचरण सिंह, देवेंद्र गंगवार, अनिल मदान, रवि गोयल, रमन मिगलानी, जावेद खां आदि ने भाग लिया।