फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गड्ढा खोदकर बंद कर दी लाखों से बनीं सड़क

गड्ढा खोदकर बंद कर दी लाखों से बनीं सड़क

Tue, 27 Mar 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
गड्ढा खोदकर बंद कर दी लाखों से बनीं सड़क
Road Shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
जांगू घाट-घमराड़ा-शील पांलगिरी और जालपा माता मंदिर सड़क को एक शख्स ने गड्ढा खोदकर बंद कर दिया है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि क्षेत्र में किसी के बीमार होने से लोगों को पीठ पर उठाकर दूसरी सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बाद मरीज को एंबुलेंस और वाहन के जरिये अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।

इसके अलावा सड़क बाधित होने का असर विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। लोगों को छोटा सा सामान भी घर तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के करीब 15 लोगों ने सड़क के लिए जमीन दे रखी है।
विज्ञापन


इसी दौरान एक व्यक्ति ने मलकीयत जमीन का हवाला देकर सड़क में गड्ढा खोद दिया है। इससे पूरी सड़क बंद हो गई है। लोगों का कहना है कि सड़क के लिए सरकार ने मनरेगा के तहत सोलधा पंचायत के माध्यम से पांच लाख रुपये खर्च किया है। इसके अलावा विधायक व सांसद निधि से अलग से करीब 25 से तीन लाख खर्च किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के लाखों रुपये खर्च करने के बाद व्यक्ति ने सड़क रोक दी है। मस्तराम, बाबू राम, कर्मचंद, निक्का राम, श्याम लाल, सीताराम, केसर चंद, नरेंद्र कुमार और देवी राम सहित अन्य लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उक्त समस्या का समधान कर लोगों को राहत प्रदान की जाए।


सड़क न होने के कारण जहां लोगों के गृह निर्माण का कार्य रुका पड़ा है। वहीं बीमारी के मौके पर भी लोगों को पीठ पर उठाकर दूसरी सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर का विवेक भाटिया का कहना है कि मामले की जांच के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed