फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पलक का मॉडल राष्ट्रीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए चुना

पलक का मॉडल राष्ट्रीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए चुना

Thu, 01 Mar 2018 07:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
पलक का मॉडल राष्ट्रीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए चुना
राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चुना पलक का मॉडल
विज्ञापन

बिलासपुर। शहर के रोड़ा सेक्टर स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा पलक के मॉडल का चयन राष्ट्रीय मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे स्कूल के अध्यापक और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता अप्रैल में दिल्ली में होगी। हाल ही में सोलन में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें दस जिलों के विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनमें से 18 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया गया, जिसमें पलक भी शामिल है। पलक ने मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अंडरग्राउंड डस्टबिन मॉडल बनाया था। पलक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयन पर प्रधानाचार्य पंकज ठाकुर सहित अन्य अध्यापकों ने बधाई दी है।

युवाओं ने मनाई होली
वीरवार को बिलासपुर बस स्टैंड में कॉलेज के युवाओं ने भी होली खेली। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली मनाई। कॉलेज में शुक्रवार को छुट्टी होने के चलते युवाओं ने वीरवार को ही होली खेल एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed