{"_id":"5a7887a24f1c1bb1208b7762","slug":"91517848482-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहणू मैदान में विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के खेले जाएंगे सात मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुहणू मैदान में विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के खेले जाएंगे सात मैच
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। लुहणू के क्रिकेट मैदान में विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी (रणजी) के हिमाचल में होने वाले कुल 21 मेें से सात मैच खेले जा रहे हैं। इसका शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। शेड्यूल के तहत यूपी की टीम सात दिनों तक बिलासपुर में डेरा जमाए रहेगी और यहां चार मैच खेलेगी।
जिला बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि बिलासपुर में ग्रुप बी टीमों के मैच होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, केरल, पश्चिमी बंगाल और त्रिपुरा की सात टीमें भाग ले रही हैं। इन सात टीमों में हिमाचल प्रदेश की टीम 2 मैच, उत्तर प्रदेश की टीम 4 मैच, महाराष्ट्र की टीम 4 मैच, केरल, त्रिपुरा, दिल्ली और पश्चिमी बंगाल की टीम 1-1 मैच खेलेगी। दिल्ली टीम से प्रमुख क्रिकेट स्टार उनमुक्त चंद, हितेन दलाल, ऋषभ पंत, प्रदीप सांगवान, पवन नेगी, पश्चिम बंगाल टीम से मनोज तिवारी, अशोक डिंडा और महाराष्ट्र टीम से अंकित भवाने और विजय जोल लुहणू क्रिकेट मैदान में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। सभी मैच 50-50 ओवर के होंगे। 5 फरवरी को उत्तर प्रदेश और दिल्ली, सात फरवरी को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र, नौ फरवरी को उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बंगाल, 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, 13 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र, 15 फरवरी को महाराष्ट्र और केरल व 17 फरवरी को महाराष्ट्र और त्रिपुरा की टीमों के मध्य मैच खेला जाएगा।