{"_id":"5a524b6a4f1c1b48198b56a4","slug":"91515342698-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनायकघाट से चोरी ट्रक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनायकघाट से चोरी ट्रक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
truck
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाले विनायकघाट में 3 जनवरी को चोरी हुए ट्रक (एचपी 11-4974) का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस ने बाहरी राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में भी ट्रक की तलाश की, लेकिन अभी तक ट्रक का पता नहीं चला है।
नम्होल स्थित विनायक घाट के पास से क्लिंकर से भरा ट्रक चोरी हो गया था। ट्रक नेशनल हाइवे के किनारे पार्क किया गया था। अगली सुबह जब ट्रक मालिक मौके पर आया तो वहां से ट्रक गायब था। ट्रक मालिक ने ट्रक चोरी होने का मामला बरमाणा थाना में दर्ज करवा दिया था। वहीं ट्रक की तलाश में पुलिस ने पंजाब, हरियाणा के विभिन्न इलाकों में भी छापेमारी की है। लेकिन अभी तक ट्रक का कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
एसएचओ बरमाणा संजीव कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है, पुलिस पंजाब व हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रक को तलाश रही है। जल्द ही ट्रक को बरामद कर लिया जाएगा।