फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कलोल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

कलोल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

Wed, 13 Dec 2017 09:39 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
कलोल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
बच्चों द्वारा पेश किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)।
रावमापा कलोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण बिंग बिलासपुर कश्मीर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि प्रधानाचार्य सुखदेव वशिष्ठ की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर सबीना और सहेलियों ने वंदे मातरम..., अंजू और सहेलियों ने सरस्वती वंदना, रमा और सहेलियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। श्रेया की ओर से प्रस्तुत किया एकल गान तू कितनी अच्छी है..., को लोगों द्वारा खूब पसंद किया। विशाखा और सहयोगियों ने लघु नाटिका ‘स्मार्ट फोन की कहानी हमारी जुबानी’ और संजना सानिया ने देशभक्ति गीत आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की... आकर्षण का केंद्र रहा। आयुषी और सहेलियों की ओर से प्रस्तुत गिद्दा, निष्ठा और सहेलियों ने नाटी डालकर खूब वाहवाही लूटी। विशाल और सहयोगियों ने भंगड़ा डाला।
विज्ञापन


बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। इसके अलावा बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कलोल स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत के फलस्वरूप ही बच्चों का चहुंमुखी विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य एसडी वशिष्ठ के अलावा, सेवानिवृत्त कर्नल जेएस चंदेल, एसएमसी प्रधान मदनलाल, प्रवक्ता देशराज शर्मा, मदन लाल, गोपाल धीमान, विशाल ठाकुर, रणजीत शर्मा, देवकृष्ण नड्डा, गोपाल, अंजु, संजीव कुमार, पम्मी, नीशा ठाकुर, वीनीत, सुखदेव ढटवालिया, ज्ञानचंद, श्यामलाल, सुषमा शर्मा, प्रवीण शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed