{"_id":"5a0c78584f1c1bd1408b6ce8","slug":"91510766680-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमाजिक तत्वों पर अब तीसरी आंख से रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमाजिक तत्वों पर अब तीसरी आंख से रहेगी नजर
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल के प्रवेशद्वार स्वारघाट में अब हर आने-जाने वालों पर तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। पुलिस विभाग ने यहां पर चार सीसीटीवी लगा दिए हैं। इन कैमरों के लगने से स्वारघाट बस अड्डा के साथ-साथ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भी पुलिस की दिन-रात नजर रहेगी। इससे असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने में आसानी होगी। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।
पुलिस विभाग ने स्वारघाट बाजार के मुख्य चौक पर चार सीसीटीवी लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर पुलिस ने पूरे जिले में विभिन्न जगह पर सीसीटीवी लगाने की पहल शुरू की है। स्वारघाट पुलिस थाना में एक और पुलिस सहायता कक्ष के ऊपर तीन सीसीटीवी लगाए गए हैं। इससे पहले व्यापार मंडल स्वारघाट भी यहां पर अपने स्तर पर कैमरे लगा चुका है।
एसपी अंजुम आरा का कहना है कि पुलिस विभाग हर संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी लगा रहा है। स्वारघाट में भी चार सीसीटीवी लगाए गए हैं। इससे स्वारघाट क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रहेगी।