फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पांच साल में टेस्टिंग से आगे नहीं बढ़ी कनफारा योजना

पांच साल में टेस्टिंग से आगे नहीं बढ़ी कनफारा योजना

Thu, 02 Nov 2017 06:21 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
पांच साल में टेस्टिंग से आगे नहीं बढ़ी कनफारा योजना
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नयना देवी (बिलासपुर)।
नेता क्षेत्रों की विकास की गाथा सुनाने में जुटे हैं लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि कई जगहों का अभी भी विकास नहीं किया गया है। लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। पांच साल पहले सांसद ने नयनादेवी और आसपास के क्षेत्रों के लिए कनफारा पेयजल योजना का शिलान्यास किया था। लेकिन अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।

80 लाख से बनने वाली योजना से नयनादेवी, कनफारा, सलोआ पंचायत के कुछ गावों और भटेड़ के लगभग एक हजार लोगों को पेयजल मिलना है। स्कीम के न बन पाने से हजारों लोग आज भी दर-दर भटकने को विवश है। पांच साल बाद भी स्कीम के न बन पाने से लोग राजनीति की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


80 लाख से निर्मित होने वाली स्कीम में दो मेन स्टोरेज टैंक, पंप हाउस, वाटर ट्रीटमैंट टैंक के अलावा दो किलो मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जानी थी। पांच साल केवल योजना की टेस्टिंग में ही गुजार दिए। इतना ही नहीं भाखड़ा-माकड़ी-सलोआ पंचायतों के लिए बनाई 2.50 करोड़ की पानी की योजना भी लोगों की प्यास बुझाने में असमर्थ रही है। भाखड़ा पंचायत प्रधान प्रभात कुमार का कहना है कि हर तीसरे दिन पानी उठाने वाली मोटरें खराब हो जाती हैं। इस कारण कई दिनों तक लोगों को पानी मुहैया नहीं हो पाता। माकड़ पंचायत प्रधान संजीव चंदेल का कहना है कि माकड़ी पंचायत में भी पेयजल संकट बरकार है। इस स्कीम को विभाग ने ठेके पर दिया है। इससे योजना खस्ताहाल है। लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर 6.5 करोड़ से बनी नयनादेवी पेयजल स्कीम को नगर परिषद नयनादेवी के अलावा विस्तार किया जाना प्रस्तावित था। इसके तहत घवांडल, मंडयाली, नकराणा व खरकड़ी पंचायतों को पानी मुहैया करवाने की योजना है। अभी इस योजना में भी कुछ भी नहीं हो पाया है। नकराणा पंचायत प्रधान रामपाल का कहना है कि स्कीम का कोई विशेष लाभ पंचायत के लोगों को नहीं मिल पाया है। इससे आज भी समस्या बरकरार है। मंडयाली पंचायत प्रधान कमला देवी का कहना है कि नींव वाली और भणसूईं तक अभी पाइपें नहीं बिछाई गई है। इससे पंचायत और आसपास के गांवों के बाशिंदे पानी के लिए भटकने को विवश हैं।

कांग्रेस कार्यकाल में नहीं हुआ विकास: रणधीर
नयनादेवी से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता नए स्कीमों को लाने में तो नाकामयाब साबित हुए हैं। जबकि पुरानी भाजपा की स्कीमों को सुचारू रूप से चलाने में भी असमर्थ साबित हुए हैं। इससे जनता आज भी मुलभूत सुविधाओं से वंचित है।


स्रोत में पानी नहीं फिर भी किया शिलान्यास: रामलाल
नयनादेवी से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल का कहना है कि सांसद ने राजनीति चमकाने के लिए ऐसी स्कीम का शिलान्यास किया जिसका स्रोत सूख चुका है। तभी अभी तक कनफारा योजना शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जब विभाग से पूछा गया तो उन्होंने भी यही कहा कि योजना में पानी नहीं है। इसके चलते अब अन्य योजना से इसमें एक इंच पानी डाला जा रहा है ताकि योजना को चलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed