{"_id":"6a22d0b6b1ee8f0bf50bca7c","slug":"90-youth-participated-in-the-campus-placement-drive-65-got-jobs-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161134-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 90 युवाओं ने लिया भाग, 65 को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 90 युवाओं ने लिया भाग, 65 को मिला रोजगार
Fri, 05 Jun 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
संतोषी प्राइवेट आईटीआई घुमारवीं में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में नियुक्ति पत्र दिखाते हुए
संतोषी प्राइवेट आईटीआई घुमारवीं में मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संतोषी प्राइवेट आईटीआई घुमारवीं में शुक्रवार को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 65 युवाओं को रोजगार मिला।
प्लेसमेंट ड्राइव में पेंग्विन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, नालागढ़, टाटा मोटर्स, पंतनगर और अलायंस प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली के एचआर अधिकारियों ने विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षुओं के इंटरव्यू लिए। ड्राइव सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और मोटर मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य ओपी शर्मा ने बताया कि कुल 90 प्रशिक्षुओं ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनमें से 65 प्रशिक्षुओं का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया। चयनित छात्रों को 13,700 रुपये से 18,000 रुपये प्रति माह वेतन पर नियुक्ति पत्र दिए गए। चयनित छात्र एक महीने के भीतर कंपनियों में जॉइन करेंगे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अमरनाथ शर्मा, संस्थान के प्रबंध निर्देशक अतुल शर्मा, संस्थान के प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी।