फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   90 kg of wheat arrived from across the district in a day in the grain market Mazari

अनाज मंडी मजारी में एक दिन में जिले भर से पहुंची 90 कंर्वटल गेहूं

Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
90 kg of wheat arrived from across the district in a day in the grain market Mazari
अनाज मंडी मजारी में गेहूं बेचने पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : BILASPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत नवनिर्मित मजारी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। शनिवार को खबर लिखे जाने तक करीब 90 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
पंचायतीराज एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 17 अप्रैल को इस अनाज मंडी का शुभारंभ किया था। इस सब्जी मंडी में शनिवार को स्थानीय किसान अपना गेहूं लेकर अनाज मंडी में पहुंचे तो कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर और एफसीआई स्टाफ ने किसानों का हार पहनाकर स्वागत किया और लड्डू भी बांटे।
विज्ञापन

कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर के सचिव संदीप गौतम, नंद लाल सैनी, नरेश ठाकुर, विशाल और एफसीआई इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ठाकुर ने गेहूं लेकर अनाज मंडी पहुंचे पहले किसान स्वर्ण सिंह नंबरदार का हार पहनाकर स्वागत किया। इस अनाज मंडी के खुलने से स्वारघाट की चंगर क्षेत्र की 12 पंचायतों समेत जिले के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। इससे पूर्व जिले के किसानों को अनाज बेचने के लिए पंजाब जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों को अब अनाज बेचने के लिए पंजाब के आनंदपुर साहिब या अन्य मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा। उचित दाम पर किसान अपना अनाज इस मंडी में दे सकते हैं। 1.85 करोड़ की राशि से पांच बीघा 13 बिस्वा जमीन पर निर्मित यह अनाज मंडी किसानों के लिए वरदान साबित होगी।

कृषि उपज मंडी समिति के सचिव नंद लाल ने बताया कि शनिवार को चार किसानों से करीब 90 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने इस साल 10 हजार क्विंटल गेंहू खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है। इस स्थान पर गेंहू बिक्री करने पर किसानों को एक किवंटल गेंहू के 2015 रुपये दाम दिए जा रहे हैं। किसानों के खाते में यह रकम 48 घंटे में ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed