Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   87 employees got vaccinated in Kutheda Hospital

कुठेड़ा अस्पताल में 87 कर्मचारियों का लगा टीका

Sat, 30 Jan 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
87 employees got vaccinated in Kutheda Hospital
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा में टीका लगवाती स्वास्थ्य कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा में कोविड-19 बीमारी के बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीनेशन का डॉ. अनमोल शर्मा ने शुभारंभ किया। सबसे पहले स्टाफ नर्स मोनिका शर्मा को टीका लगाया गया। इसके बाद डॉ. अनमोल शर्मा को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ता और कार्यालय के सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया गया। निगरानी कक्ष में स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण कुमारी और सरोज कुमारी ने टीका लगाने वालों को आधा घंटा निगरानी में रखा। उन्होंने लाभार्थियों को अगले टीकाकरण की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने बताया कि अगर वैक्सीनेशन के बाद किसी भी तरह लक्ष्ण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर से संपर्क करें।
विज्ञापन

डॉ. अनमोल शर्मा ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 100 में से करीब 87 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने और अफवाहों से बचने की अपील की। इस मौके पर डॉ. स्वाति शर्मा, सुपरवाइजर सोमा ठाकुर, पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महेंद्र ठाकुर, वार्ड सिस्टर अंजू शर्मा, स्टाफ नर्स पूनम शर्मा, स्टाफ नर्स प्रियंका शर्मा, फार्मासिस्ट सुमन, लुकेन्द्र धीमान, सुरेश कुमार, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed