{"_id":"5c87e6a4bdec2214173a1bf2","slug":"81552410276-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्के बुखार वाले का भी होगा डेंगू टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्के बुखार वाले का भी होगा डेंगू टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नलवाड़ी मेले में डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर ली हैं। मेले के दौरान अगर किसी भी व्यक्ति को हल्का सा भी बुखार आता है तो सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग व्यक्ति में डेंगू के लक्षण देखेगा। इस दौरान अगर एक भी प्रकार का डेंगू का लक्षण व्यक्ति में दिखाई देता है तो विभाग तुरंत ही उसका डेंगू टेस्ट करेगा।
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ने 100 के करीब डेंगू टेस्ट किटें भी स्थापित कर दी हैं। शक के आधार पर भी विभाग मरीजों का डेंगू टेस्ट कर सकता है। विभाग का कहना है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि मेले में खाद्य पदार्थ बेचने वाले हर व्यापारी का मेडिकल करना भी अनिवार्य कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी मार्च और अप्रैल माह से बिलासपुर शहर में डेंगू फैलना शुरू हो गया था लेकिन उस समय विभाग ने इस बीमारी को हल्के में लिया जिस कारण बिलासपुर में डेंगू का आंकड़ा 2 हजार के पार चला गया। अब विभाग का कहना है कि शुरूआती चरण में ही डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करना मार्च माह से ही शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वह जल्द ही टीमों का गठन करने जा रहे हैं। यह टीमें अब रेड अलर्ट एरिया में जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही डोर-टू-डोर जाकर लोगों के घरों में रखे पानी की जांच करेंगे क्योंकि डेंगू का लारवा हमेशा पानी में होता है। पिछले साल पुडुचेरी के वैज्ञानिकों ने बिलासपुर शहर का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा था कि अगले साल यह डेंगू विकराल रूप धारण कर सकता है। इसी के तहत विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर लोगों को डेंगू के बचाव व लक्षण के प्रति जागरूक करना शुरू कर दिया है।
इनसेट...
ये होते हैं डेंगू के लक्षण
पेट में दर्द, नाक या मसूड़ों से रक्तस्राव, रैशेस का बढ़ना, चक्कर आना, नजर का धुंधला होना, तेज बुखार, बदन टूटना, भूख न लगना, आंखों के नीचे दर्द होना डेंगू के लक्षण है। अगर किसी भी व्यक्ति में इस प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत अपनी जांच अस्पताल में करवाएं।
इनसेट...
मेले के दौरान हर मरीज की होगी जांच
डेंगू टेस्ट की किटें अस्पताल में स्थापित कर दी हैं। विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान बीमार होने वाले हर मरीज का डेंगू टेस्ट होगा।
...डॉ. राजेश आहलूवालिया, चिकित्सा अधीक्षक बिलासपुर