फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जर्जर सड़क से परेशान हैं दलकी के बाशिंदे

जर्जर सड़क से परेशान हैं दलकी के बाशिंदे

Sat, 25 Aug 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
जर्जर सड़क से परेशान हैं दलकी के बाशिंदे
बिलासपुर। रम्पुरा-दलकी रोड पूरी तरह से जर्जर होने के कारण लोग खासकर स्कूली बच्चे बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से रोड का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रम्पुरा-दलकी रोड का निर्माण कई वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था। बर्तमान में हालत यह है कि यह रोड पूरी तरह से उखड़ चुकी है। सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनसे होकर लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालत यह हो गई है कि रोड के गड्ढों ने तालाब का रुप ले लिया है। गड्ढों से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है। रोड से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अक्सर गड्ढों में वाहन समेंत गिर जाते हैं और स्कूली छात्र छात्राओं को बेहद परेशानी होती है। छात्र छात्राओं का कहना है कि उनकी साइकिलें भी पानी भरे गड्ढों में गिर जाती हैं, जिसके कारण उनकी ड्रेस भी खराब हो जाती है और किताबें भी खराब हो जाती हैं। ग्राम दलकी के प्रधान धर्मपाल सिंह, भजन लाल, रामचंद्र, नरेश गंगवार आदि का कहना है कि उनके गांव में भंडारे के दौरान राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख आए थे, तो उन्होंने जर्जर रोड का निर्माण कराने की मांग की थी। उस वक्त मंत्री ने शीघ्र ही रोड बनवाने का वादा किया था, मगर अब कोई भी उनकी सुधि नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने रोड का निर्माण कराने की मांग की है। वहीं, ग्राम सराय कदीम की प्रधान सुनीता देवी गंगवार, चंदुआनगला की प्रधान बब्लीबेगम, इटंगा बैरमनगर के प्रधान नसीब खां ने भी राज्यमंत्री को पत्र भेजकर बेगमाबाद से सरायकदीम होते हुए धावनी बुजुर्ग को जाने वाली रोड, ग्राम सरायकदीम से इटंगा बैरमनगर को जाने वाली जर्जर रोड का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed