फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में नहीं रहेगा बिजली संकट

बिलासपुर में नहीं रहेगा बिजली संकट

Fri, 20 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में नहीं रहेगा बिजली संकट
बिलासपुर। अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए तीन नए बिजलीघरों की स्थापना की जाएगी। सभी विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। जगह मिलने पर विधानसभा क्षेत्र में बिजलीघर का निर्माण भी कराया जाएगा, जो मुरादाबाद समेत कई मंडलों को बिजली की आपूर्ति देगा। उन्होंने पौधरोपण कर लोगों से पर्यावरण को हराभरा बनाने व जल को बचाने की अपील की। राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को ग्राम धावनी हसनपुर स्थित खालसा कन्या महाविद्यालय में जल संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के पूरे देश व प्रदेश में विकास करा रही है। प्रदेश के सीएम हर आम आदमी को तमाम योजनाओं के जरिये लाभ पहुंचाने में लगे हैं। मानव जीवन के लिए घातक पॉलिथीन को उनकी सरकार ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर क्षेत्र के बिजलीघरों की क्षमता को बढ़वाया जाएगा, ताकि लोगों को रोजमर्रा की ट्रिपिंग व कम वोल्टेज से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि अनवरिया, अंबरपुर समेंत तीन स्थानों पर नए बिजलीघरों का भी निर्माण कराया जाएगा। गर्मी कि मद्देनजर गांवों में ओवर हेड टैंकों का निर्माण कराया जा रहा है। जगह मिलने पर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में हाई पावर का बिजलीघर लगवाया जाएगा, जिसके बारे में प्रदेश के ऊर्जामंत्री से बात हो चुकी है। बिजलीघर बनने से उनके यहां से कई मंडलों को बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। इससे पूर्व छात्राओं ने राज्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया। मंत्री ने महाविद्यालय परिसर में कई प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। प्राचार्या डा. सगीर अहमद ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या पेश की। इस मौके पर एसडीएम डीएस गुप्ता, तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, प्रधान मनिंद्र पाल सिंह हैप्पी, स्वराज सिंह यादव, यशपाल गंगवार, चेतन पारुथी, रविंद्र सिंह यादव रवि, संतोख सिंह खैहरा, मोहम्मद इरशाद अली, शाकिर अली, दलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, चौधरी लोकेंद्र सिंह, अंकित शर्मा, सुमित गंगवार, संजीव गंगवार, शालिनी चौधरी, रमनदीप कौर, अंशुल चौहान, सिंदरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed