फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चंडीगढ़ से मनाली हाइवे पर सफर करना खतरनाक

चंडीगढ़ से मनाली हाइवे पर सफर करना खतरनाक

Sun, 01 Jul 2018 08:04 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से मनाली हाइवे पर सफर करना खतरनाक

विज्ञापन
चंडीगढ़ से मनाली हाईवे पर सफर करना हादसों को न्योता
इस मार्ग पर कई जगह नहीं लगे हैं क्रेश बैरियर और न चेतावनी बोर्ड
शनिवार को भी मनाली जा रहे युवक खाई में गिर कर हो चुके हैं घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए सफर करना खतरे से खाली नहीं है। हाईवे पर कई जगह पर न तो क्रेश बैरियर लगे हैं और न ही किसी तरह के कोई चेतावनी बोर्ड हैं जिससे पर्यटकों को यहां के अंजान रास्तों के बारे में जागरूक किया जा सके। जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण शनिवार को भी दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे दो युवक पहाड़ी से नीचे गिरकर घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में हाईवे पर बारिश व कीचड़ के कारण वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं रह जाता। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक यहां के रास्तों को समझ नहीं पाते व हादसों का शिकार हो जाते हैं। बिलासपुर जिला कुल्लू, मनाली जाने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश द्वार है। ऐसे में अगर प्रशासन यहां पर पर्यटकों को यहां की सड़कों की स्थिति व ड्राइविंग करने के तरीकों के बारे में जागरूक करे तो हिमाचल में होने वाले हादसों में कमी आ सकती है लेकिन प्रशासन की ओर से ऐसा कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वारघाट से नौणी तक का कुछ क्षेत्र ऐसा भी है, जहां पर आजतक क्रेश बैरियर नहीं लगे हैं। हल्की चुक से कोई भी वाहन हजारों फुट गहरी खाई में जा सकता है। जबकि पहाड़ों से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से भी वाहन खाई में समा सकते हैं। शनिवार को भी दिल्ली से घूमने जा रहे युवक सेल्फी के चक्कर में गहरी खाई में गिर गए जिन्हें बाद में कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गनीमत रही की दोनों दोस्तों की जान बच गई। अगर यहां पर प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगाए होते तो शायद ऐसा हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सड़क हादसों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा हादसे भी स्वारघाट से नौणी तक के 45 किलो मीटर तक के क्षेत्र में ही होते हैं। जिला में अभी तक सड़क हादसों में कई लोग अपनी जा गवां चुके हैं, जबकि कई घायल भी हो चुके हैं।

इस बारे में बिलासपुर लोनिवि डिविजन-दो के अधिशाषी अभियंता आत्माराम कालिया का कहना है कि क्रेश बैरियर लगाने के लिए एस्टीमेट बना कर आला अधिकारियों को भेजा गया है। जैसे ही पैसा मंजूर हो जाएगा वैसे ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-----------------.
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed