फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जुखाला की वनिता शर्मा बनी सेना में लेफ्टिनेंट

जुखाला की वनिता शर्मा बनी सेना में लेफ्टिनेंट

Thu, 22 Feb 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
जुखाला की वनिता शर्मा बनी सेना में लेफ्टिनेंट
करोट की वनिता शर्मा बनी सेना में लेफ्टिनेंट
विज्ञापन

अहमदनगर स्थित सैनिक अस्पताल में देगी सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला के करोट गांव की वनिता शर्मा का चयन आर्मी में हुआ है। वनिता अब अहमदनगर स्थित सेना के अस्पताल में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी। वनिता 26 फरवरी को ज्वाइन करेंगी।

वनिता के पिता हरिराम शर्मा और माता बंती शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ने में तेज थी। उसकी पहले से ही इच्छा थी कि वह आर्मी में जाए। वनिता ने दसवीं की पढ़ाई एसवीएम बिलासपुर से पूरी की है। जबकि, बारहवीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा बिलासपुर से की है। इसके बाद नर्सिंग की पढ़ाई सोलन स्थित संस्थान से की है। वनिता की बड़ी बहन भी बंगलूरू में इंजीनियर के तौर पर सेवाएं दे रही है। वनिता ने बताया कि वह शुरू से ही देश की सेवा करनी चाहती थी। वनिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन

ऋषि मार्कंडेय भूतपूर्व सैनिक एवं कल्याण समिति जुखाला के प्रधान कैप्टन सुुरेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष कृष्ण दास शर्मा ने वनिता और परिजनों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed