{"_id":"5a39495a4f1c1bbd208b78b5","slug":"81513703770-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में भारतीय जीवन बीमा निगम के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ऑल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर-डे मनाया। इसमें प्रदेश भर के करीब पांच दर्जन पेंशनर अधिकारियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त जिला कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य जगदीश चंद ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला मंडल के सेवानिवृत्त प्रधान एचएस वर्मा व सचिव एसी चौहान उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों की समस्याओं बारे चर्चा की गई। बैठक में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनकी पेंशन बारे सही जानकारी न दिए जाने पर भी चर्चा की गई। शिमला मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन व अन्य भुगतान बारे सही जानकारी प्रदान करने की मांग की गई। बैठक में एक समान पेंशन न मिलने बारे भी चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किया गया। इसे फरवरी माह में ऑल इंडिया एसोसिएशन की बैठक में रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेंद्र चौहान, किशोर चंद, सीआर महाजन, सुरेश भारद्वाज, बिलासपुर शाखा के विकास अधिकारी डीएस राणा, सुदर्शन शर्मा आदि उपस्थित रहे।