फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खुले में शौच को रोकना अत्यंत आवश्यक

खुले में शौच को रोकना अत्यंत आवश्यक

Sun, 19 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच को रोकना अत्यंत आवश्यक
बरमाणा (बिलासपुर)। कंज्योटा महिला मंडल ने रविवार को विश्व शौचालय दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान मंजू देवी व एसबीएम मोटिवेटर संजय शर्मा ने की।
विज्ञापन


संजय शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर 2001 से शुरू हुआ था। 19 नवंबर 2013 से इसे पूरे विश्व में मनाया जाने लगा। कहा कि हमारे समाज में अधिकांश गांवों और कुछ शहरों में आज भी खुले में शौच जाना जारी है। अभी भी 50 प्रतिशत से अधिक आबादी नहीं जानती कि खुले में शौच जाने से उनके स्वास्थ्य पर कितना विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे कई तरह की बीमारियां होती हैं। खुले में शौच को रोकना अत्यंत आवश्यक है। शौचालय बनाने के फायदे भी लोगों को बताए। महिलाओं की सुरक्षा बनी रहती है साथ ही घरेलू और बाहर की हिंसा में कमी आती है। जलजनित बीमारियों से मुक्ति मिलती है। जंगली जानवरों के काटने का भय नहीं रहता है। बुजुर्ग अगर घर में बीमार हो तो शौचालय सुविधाजनक होते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर पदवति देवी, मीना देवी, रचना देवी, अनीता देवी, सावित्री देवी, सीता देवी, नीता देवी, शिव देई, फूलां देवी, नर्मदा देवी, हरदेई, कांता सहित अन्य कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed