{"_id":"59edf60e4f1c1b60678b6f39","slug":"81508767246-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति प्रदर्शन के दौरान एनएच पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति प्रदर्शन के दौरान एनएच पर लगा जाम
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन करने वाले राजनीतिक दलों को आमजन से मानों कोई वास्ता नहीं है। सोमवार को बिलासपुर में नामांकन के दौरान एनएच पर जाम लगा रहा। यही नहीं करीब आधा घंटे तक लगे लंबे जाम में करीब 15 से 20 मिनट तक एंबुलेंस भी फंसी रही। लेकिन, पुलिस कर्मचारी जाम को खुलवाने के लिए आगे नहीं आए।
गौर रहे कि सोमवार को कांग्रेस सदर के प्रत्याशी बंबर ठाकुर के समर्थक वांमटा चौक से होते हुए बिलासपुर शहर पहुंचे।
इस दौरान पहले वांमटा चौक पर जाम लगा रहा। इसके बाद कॉलेज चौक पर भी यही हाल रहा। एनएच करीब 30 मिनट तक बंद रहा। इसी दौरान वांमटा चौक के पास एक मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस भी फंसी रही। हालांकि एंबुलेंस लगातार सायरन बजाती रही। लेकिन इसके बाद भी मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने एंबुलेंस को जाम से निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस कर्मी ने बाद में किसी तरह जाम में फंसे रोगी वाहन को जाम से बाहर निकाला। इसके अलावा कुल्लू-मनाली और चंडीगढ़-दिल्ली जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे। इस कारण आम लोगों के साथ सैलानियों को भी परेशानियों से दोचार होना पड़ा।
उधर, एडीएम बिलासपुर विनय कुमार का कहना है कि एनएच को बंद नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस से बात की गई है। दोबारा ऐसी समस्या पैदा न हो इसको लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। वहीं मौके पर की गई वीडियो रिकार्डिंग भी देखी जाएगा।