फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   80 langars will be served at Shri Nayanadevi Ji on Ashtami fairs.

Bilaspur News: अष्टमी मेलों पर श्री नयनादेवी जी में लगेंगे 80 लंगर

Thu, 27 Jun 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
80 langars will be served at Shri Nayanadevi Ji on Ashtami fairs.
-धनोला में हुई सभी लंगर कमेटियों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी मंदिर में आगामी अष्टमी मेलों पर कोला वाला टोबा से लेकर श्री नयना देवी तक करीब 80 लंगर लगेंगे। यहां पर श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट और साफ सुथरा भोजन परोसा जाएगा। तैयारियों को लेकर लंगर कमेटियों की बैठक का आयोजन किया गया।

श्री नयना देवी लंगर कमेटी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली के सदस्यों की बैठक शांति हाल धनोला में हुई। प्रेस को जारी बयान में लंगर कमेटियों के प्रधान डॉ. सतपाल अग्रवाल ने बताया कि मेलों के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की मेहमानवाजी में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन की व्यवस्था की जाएगी। समय-समय पर श्रद्धालुओं को चाय पानी और अन्य व्यंजन भी परोसे जाएंगे। डॉ. सतपाल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रशासन का सहयोग उनको अपेक्षाकृत मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो सभी लंगर कमेटियों को लंगर लगाने की अनुमति ली जएगी। सभी के विचार-विमर्श सुनने के बाद निर्णय लिया कि सभी लंगर, लंगर हाल में ही लगाए जांएगे। लंगर में साफ-सफाई का उचित प्रबंध किया जाएगा। इस मौके पर मुरारी मित्तल पटियाला, कृष्ण लाल, संजीव कुमार, हैपी, खजांची, पवन कुमार, पमी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed