फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   8 years old boy died of drowning in Swarghat's Jakaatkhana

टैंक में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत

Thu, 26 May 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
8 years old boy died of drowning in Swarghat's Jakaatkhana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत जकातखाना के ज्योर गांव में आठ साल के बच्चे की टैंक में डूबने से मौत हो गई। सिंचाई के लिए यह टैंक घर के समीप ही बनाया गया था। मृतक मासूम तीसरी कक्षा का छात्र था।
जानकारी के अनुसार ज्योर गांव के लखनपाल और पूनम ठाकुर का बेटा अजितेष (8) वीरवार को घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह टैंक के पास चला गया और उसमें गिर गया। अजितेश के टैंक में गिरने की भनक परिजनों को नहीं लगी।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे जब घरवालों ने देखा कि अजितेष कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है तो उसकी खोज शुरू की। परिजन टैंक के पास पहुंचे तो वह टैंक के पानी की सतह पर तैरता हुआ दिखा। परिजनों ने घटना की जानकारी स्वारघाट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, मासूम बेटे की मौत से पिता और माता के साथ दोनों बहनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। अजितेष पढ़ने के साथ खेलने में काफी होशियार था। वह बैडमिंटन अच्छा खेलता था।

उधर, पंचायत प्रधान नीलमा पॉल ने बताया कि अजितेष की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हिमाचल सरकार और प्रशासन की तरफ से उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed