फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   7,234 voters will cast their votes in Ghumarwin, Talai and Shri Naina Devi Ji.

Bilaspur News: घुमारवीं, तलाई और श्री नयना देवी जी में 7,234 मतदाता करेंगे मतदान

Sat, 25 Apr 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
7,234 voters will cast their votes in Ghumarwin, Talai and Shri Naina Devi Ji.
निकाय चुनाव
विज्ञापन


तीनों निकायों में चुनावी सरगर्मी तेज, प्रशासन तैयारी में जुटा
मतदान केंद्रों पर आवश्यक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं। जिले की नगर परिषद घुमारवीं, नगर पंचायत तलाई और नगर परिषद श्री नैना देवी जी में सामान्य निर्वाचन 2026 को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन द्वारा मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। तीनों नगर निकायों में कुल 7,234 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
नगर परिषद घुमारवीं में 9 वार्डों के तहत कुल 4,793 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 2,442 पुरुष तथा 2,351 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड वार आंकड़ों के अनुसार वार्ड एक में 439 मतदाता हैं, जिनमें 214 पुरुष और 225 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड दो में 565 मतदाता हैं, जिनमें 300 पुरुष और 265 महिलाएं हैं। वार्ड तीन में 642 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 335 पुरुष और 307 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड चार में 323 मतदाता हैं, जिनमें 159 पुरुष और 164 महिलाएं हैं। वार्ड पांच में 668 मतदाता हैं, जिनमें 335 पुरुष और 333 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड छह में 409 मतदाता हैं, जिनमें 217 पुरुष और 192 महिलाएं हैं। वार्ड सात में 493 मतदाता हैं, जिनमें 250 पुरुष और 243 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड आठ में 589 मतदाता हैं, जिनमें 292 पुरुष और 297 महिलाएं हैं। वार्ड नौ में 665 मतदाता हैं, जिनमें 340 पुरुष और 325 महिलाएं शामिल हैं। नगर पंचायत तलाई में कुल सात वार्डों के तहत 1,752 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 884 पुरुष, 867 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। वार्ड एक में 265 मतदाता हैं, जिनमें 141 पुरुष और 124 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड दो में 211 मतदाता हैं, जिनमें 101 पुरुष और 110 महिलाएं हैं। वार्ड तीन में 270 मतदाता हैं, जिनमें 137 पुरुष और 133 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड चार में 283 मतदाता हैं, जिनमें 139 पुरुष और 144 महिलाएं हैं। वार्ड पांच में 295 मतदाता हैं, जिनमें 150 पुरुष और 145 महिलाएं हैं। वार्ड छह में 199 मतदाता हैं, जिनमें 100 पुरुष और 99 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड सात में 229 मतदाता हैं, जिनमें 116 पुरुष, 112 महिलाएं, एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है।
विज्ञापन


नगर परिषद श्री नयना देवी जी में सात वार्डों में कुल 689 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 368 पुरुष और 321 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड एक में 76 मतदाता हैं, जिनमें 44 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड दो में 96 मतदाता हैं, जिनमें 50 पुरुष और 46 महिलाएं हैं। वार्ड तीन में 138 मतदाता हैं, जिनमें 68 पुरुष और 70 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड चार में 132 मतदाता हैं, जिनमें 75 पुरुष और 57 महिलाएं हैं। वार्ड पांच में 94 मतदाता हैं, जिनमें 45 पुरुष और 49 महिलाएं हैं। वार्ड छह में 68 मतदाता हैं, जिनमें 35 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड सात में 85 मतदाता हैं, जिनमें 51 पुरुष और 34 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रशासन की ओर से तीनों निकायों में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है और प्रत्याशी अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed