फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत

ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
केमरी(रामपुर)। केमरी थाना क्षेत्र में ठंड की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। लेखपाल ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की है।

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदनगर नानकार निवासी रघुवीर गंगवार के मुताबिक, उसके पिता बुद्धसेन गंगवार (60) 28 दिसंबर की सुबह खेत पर गेहूं की फसल देखने को गए थे। इस दौरान उन्हें ठंड लग गई। वह दो घंटे बाद घर लौटकर आए तो उनकी हालत खराब होने लगी। वह अपने पिता को लेकर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचा तो चिकित्सक ने बताया कि उन्हें ठंड लग गई है, लिहाजा वह उन्हें जिला अस्पताल ले जाएं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल भी ले गए, मगर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद वह उन्हें हल्द्वानी के एक अस्पताल ले गए, जहां रात में उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान पति अनिल कुमार ने मामले की सूचना शनिवार की सुबह एसडीएम मिलक मनोज कुमार श्रीवास्तव को दी। ठंड से किसान करने की सूचना पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए। तहसीलदार के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम लेखपाल राजीव कुमार के साथ शनिवार की दोपहर गांव पहुंची। राजस्व विभाग ने मामले की जांच की। राजस्व विभाग ने परिजनों से किसान का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद राजस्व बैरंग वापस तहसील मुख्यालय लौट गए। परिजनों ने किसान ने अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम मिलक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed