{"_id":"5c0eabb5bdec22418f492906","slug":"71544465333-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर-मंडी सीमा पर हवाण में बनेगा महिला और वृद्धा आश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर-मंडी सीमा पर हवाण में बनेगा महिला और वृद्धा आश्रम
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर-मंडी सीमा पर हवाण में बनेगा महिला और वृद्धा आश्रम
छह बीघा जमीन पर छह करोड़ की लागत से होगा तैयार यह आश्रम
आश्रम परिसर के अंदर बनेंगे अस्पताल, कॉलेज और पूरा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर और मंडी की सीमा पर स्थित हवाण में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था महिला व वृद्धा आश्रम बनाने जा रही है। इसकेे लिए बाकायदा संस्था ने जमीन का चयन कर सरकार को मंजूरी के लिए भी भेज दिया है। जैसे ही सरकार से जमीन को लेकर एनओसी संस्था को मिलेगी, वहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। करीब छह करोड़ की लागत से पूरा का पूरा ढांचा बनकर तैयार होगा।
इस आश्रम में जहां बुजुर्गों को रहने के लिए भवन तैयार होगा, वहीं एकल नारियों व उनके बच्चों को रहने के लिए भी ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके अलावा छह बीघा के अंदर ही जहां रहने के लिए आवास बनाए जाएंगे, वहीं अंदर ही स्कूल, अस्पताल व बाजार भी तैयार किया जाएगा ताकि अंदर ही सभी तरह की सुविधाएं यहां रहने वालों को मिल सकें।
संस्था के बिलासपुर और मंडी जिला के प्रभारी विपन चंदेल का कहना है कि उन्होंने हवाण क्षेत्र ही इसके लिए चयनित किया है क्योंकि वहां पर 200 बीघा जमीन सरकार की है व उसमें से छह बीघा जमीन पर यह ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके अलावा उनका कहना है कि जहां पर यह आश्रम बनाया जाएगा वहां पर धूंध व कोहरे की भी मार नहीं पड़ती है जो बुजुर्गों के लिए बेहतर स्थान है। इसके अलावा यहां पर चीड़ का जंगल तो टीबी के रोगियों के लिए बेहतर स्थान है। उन्होंने बताया कि इस आश्रम को उनकी छोटी संस्था महिला एवं वृद्धा आश्रम चैरिटेबल संस्था चलाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में चार से पांच जगहों पर भी वृद्धा आश्रम चल रहे हैं, जोकि ज्यादा बेहतर स्थिति में नहीं है। ऐसे में अगर यहां पर आश्रम बनता है तो इससे काफी राहत मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था बिलासपुर व मंडी के प्रभारी विपन चंदेल का कहना है कि उनकी संस्था यह महिला व वृद्धा आश्रम बनाने जा रही है। फाइल तैयार कर सरकार को भेज दी है। वहां पर मौजूद 200 बीघा सरकारी जमीन से छह बीघा जमीन का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार से यहां पर आश्रम बनाने की मंजूरी मिल जाएगी।
-------------------
....खेमराज शर्मा।