{"_id":"5bdf2d0cbdec2269351dc865","slug":"71541352716-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ और दिल्ली को भेजी जाएंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ और दिल्ली को भेजी जाएंगी अतिरिक्त बसें
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर बस अड्डे पर एचआरटीसी की बसें।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। दिवाली पर कोई व्यक्ति अपने सगे संबंधियों से दूर न रहे, इसके लिए एचआरटीसी ने कमर कस ली है। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो ने तीन से छह नवंबर तक यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों को भेजने का पूरा डाटा तैयार कर लिया है, वहीं मांग को देखते हुए बसों के बेड़े को बढ़ाया भी जा सकता है।
एचआरटीसी बिलासपुर डिपो ने दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़ के लिए अतिरिक्त बसों को भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। एचआरटीसी बिलासपुर अभी तक चार नवंबर तक सात बसें चंडीगढ़ तो दो बसें दिल्ली भेज चुका है। बिलासपुर से दो नवंबर को तीन बसें चंडीगढ़, तीन नवंबर को एक बस दिल्ली, तो दो बसें चंडीगढ़, तो चार नवंबर को दो बसें अतिरिक्त चंडीगढ़ भेजी जा चुकी हैं। यह सभी वह बसें हैं जो तय रूटों के अतिरिक्त भेजी गई हैं। सभी की सभी बसें चंडीगढ़, दिल्ली से भरकर आ रही हैं।
इसके अलावा अब बिलासपुर एचआरटीसी प्रबंधन पांच नवंबर को चार बसें चंडीगढ़, तो दो बसेें बद्दी के लिए भेज रहा है। जबकि छह नवंबर को दो बसें चंडीगढ़ तो दो बसें बद्दी व एक बस अतिरिक्त नालागढ़ के लिए भेज रहा है।
विज्ञापन
वहीं एचआरटीसी अधिकारियों की माने तो जरूरत पड़ने पर और अतिरिक्त बसों का प्रावधान किया जाएगा ताकि बाहरी राज्यों व जिला के बाहर रहने वाले लोगों को परेशानी न हो। गौरतलब है कि एचआरटीसी की चंडीगढ़ रूट पर आठ गाड़ियां तय समय पर चलती हैं। जबकि दिल्ली के लिए पांच बसें रूट पर जाती हैं। जबकि दो बसें नालागढ़, बद्दी के लिए जाती हैं।
वहीं इस बारे में आरएम पवन कुमार का कहना है कि लोगों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी के लिए भेजी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर और बसें भी भेजी जाएंगी।