{"_id":"5b58d1d94f1c1bed5e8b5404","slug":"71532547545-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बहाली मंच का गठन कर बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बहाली मंच का गठन कर बनाई आंदोलन की रणनीति
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर ब्लाकाध्यक्ष सुभाष चंद्र राठौर के आवास पर लेखपाल संघ, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, स्टेनो ग्राफर महासंघ, डिप्लोमा इंजीनीयर्स, चुतर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ समेंत 14 संगठनों बैठक हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली मंच के गठन में 12 विभागों के संगठनों को शामिल किया गया। जिसमें हरिराम दिवाकर मुख्य संरक्षक, गनेशी लाल गंगवार संरक्षक, सुभाष चंद्र राठौर अध्यक्ष, विनोद सक्सेना संयोजक, भगवत सरन सचिव, देवेंद्र पाल सिंह, जाने आलम, त्रिवेंद्र मोहन सागर, चंद्रपाल सिंह, राजेश कुमार, फैसल खां सह संयोजक, नवीन कुमार कांबोज बरिष्ठ उपाध्यक्ष, तारिक परवेज कोषाध्यक्ष, आदिल खां, अनुभव बशिष्ठ, अमित चौहान, दिलशाद खां, आलोक सक्सेना, मेघराज गौतम, निर्मल चंद राय, सतीश रुहेला, राजकुमार सक्सेना उपाध्यक्ष, सुधीश शर्मा, जितेंद्र गंगवार, श्रेया सक्सेना, मंगल सिंह मीडिया प्रमुख तथा दस सदस्य बनाए गए। अंत में तय हुआ कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, 29, 30, 31 अगस्त को कार्य का बहिष्कार किया जाएगा, आठ अक्तूबर को लखनऊ में रैली निकाली जाएगी और 25, 26, 27 अक्तूबर को महा हड़ताल की जाएगी। संचालन संयोजक विनोद सक्सेना ने किया।
विज्ञापन