{"_id":"5b51fd384f1c1b3d748b6259","slug":"71532099896-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 100 की बजाय 112 होगा पुलिस सहायता नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 100 की बजाय 112 होगा पुलिस सहायता नंबर
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेमराज शर्मा
बिलासपुर। अगर आपका 100 नंबर नहीं लग रहा है तो घबराए नहीं। अब पुलिस आपातकाल का नंबर बदल कर 112 हो गया है। इस आपातकाल नंबर 112 पर कॉल कर कभी भी पुलिस सहायता के अलावा अन्य सहायता भी ली जा सकती है। खास बात यह है कि इस नंबर पर कॉल करने वाले की लोकेशन भी कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी, जिससे मुसीबत में फंसे शख्स पर पुलिस तक पहुंचना आसान होगा।
आजकल ज्यादा जगहों से लोगों की यही शिकायत पहुंच रही है कि पुलिस का 100 नंबर नहीं मिल रहा है, लेकिन पुलिस आपातकाल 100 नंबर की जगह अब 112 नंबर शुरू किया है। इसका कंट्रोल रूम भी शिमला स्थापित कर दिया है। खास बात यह है कि इस नंबर पर पुलिस सेवा के अलावा अन्य आपातकाल सेवाएं भी ली जा सकती हैं। इसके अलावा इस आपातकाल नंबर पर कॉल करने वाले की लोकेशन भी कंट्रोल रूम में दिख जाएगी जिससे आपातकाल में फंसे शख्स की हर गतिविधि पर भी नजर रखी जाएगी ताकि आपातकाल के दौरान उस तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। जैसे ही कॉल 112 आपातकाल नंबर पर जाएगी वहां से संबंधित शिकायत को तुरंत संबंधित जिला के थाने व चौकी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस जल्द से जल्द घटना स्थल पर पहुंच जाएगी। जो पुलिस वाहन घटना स्थल पर रवाना होगा उसकी लोकेशन पर भी कंट्रोल रूम में पूरी जानकारी मुहैया होगी। कब वाहन निकला व कितने टाइम में मदद मांगने वाले के पास पहुंचा।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस का आपातकाल नंबर 100 बदल कर 112 हो गया है। इसका मुख्य कंट्रोल रूम शिमला में हैं, जहां पर आने वाली हर कॉल की शिकायत को उस जिला के संबंधित थानों व चौकियों में भेजा जाएगा। इसके बाद पुलिस लोगों तक सहायता के लिए पहुंच जाएगी। इसके अलावा अन्य आपातकालीन सेवाएं भी यहां से ली जा सकती हैं।
विज्ञापन
इनसेट--
इसके अलावा इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ
पुलिस से शिकायत के अलावा इस संबंध पर लोगों को एंबुलेंस, फायर बिग्रेड के अलावा बरसात के समय किसी भी आपातकालीन समय में इस नंबर से सहायता ली जा सकती है। देश में हिमाचल पहला जिला हो गया जिसमें यह सुविधा शुरू हुई है। आने वाले समय में पूरे देश में पुलिस का यहीं नंबर काम करेगा।