{"_id":"5b3a3c914f1c1bc96b8b9799","slug":"71530543249-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों में रेंग रहे गंदे कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों में रेंग रहे गंदे कीड़े
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नगर सुधार समिति बिलासपुर के प्रधान दिनेश कुमार व प्रेस सचिव तनुज सोनी ने यहां जारी संयुक्त ब्यान में कहा है कि डियारा सेक्टर में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। इसका कारण वहां की गंदगी है। नगर परिषद की ओर से दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है लेकिन धरातल में इस छिड़काव का कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा है।
नालियों में गंदे कीड़े तक रेंग रहे हैं। स्थानीय बस अड्डे में फैली गंदगी और नालियों की दुर्दशा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर परिषद गंदगी पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो गया है।
समिति ने कहा है कि नगर परिषद पहले अपने एरिया की सुध ले ताकि वहां पर डेंगू की रोकथाम हो सके। समिति ने नगर परिषद व जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें ताकि शहर में फैल रही डेंगू जैसी भयानक बीमारी से स्थानीय जनता का बचाव हो सके।